न्यूयॉर्क शहर से जुड़े रोचक तथ्य

 




न्यूयॉर्क के बारे में जरूर सुना होगा कि यह अमेरिका का एक शानदार और विकसित शहर है, पर हम आपको बताते चलें कि आपकी जानकारी अधुरी है। असल में न्यूयॉर्क अमेरिका का एक राज्य है जब कि जो न्यूयॉर्क शहर है उसे न्यूयॉर्क सिटी के नाम से जाना जाता है। न्यूयॉर्क सिटी न्यूयार्क राज्य का सबसे बड़ा शहर है।

आज हम आपको न्यूयॉर्क सिटी से जुड़े कई मज़ेदार तथ्य बताएंगे। न्यूयॉर्क सिटी का क्षेत्रफल लगभग 1213 वर्गकिलोमीटर है और यह लगभग 86 लाख की आबादी के साथ अमेरिका का सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है।

न्यूयॉर्क शहर से जुड़े रोचक तथ्य

·         हम में से कई लोगों को लगता है कि न्यूयॉर्क अमेरिका की राजधानी है, पर असल में ऐसा नहीं है। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी है। न्यूयॉर्क सिर्फ एक साल के लिए अमेरिका की राजधानी रहा था – 1789 ईसवी में।

·         न्यूयॉर्क में रहने वाले 37 प्रतीशत लोगों ने किसी ओर देश में जन्म लिया है।

·         महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टाइन की आंखों को न्यूयॉर्क की एक लैब में संभाल कर रखा गया है।

·         न्यूयॉर्क शहर में जितने कत्ल होते है उससे ज्यादा तो यहां लोग आत्महत्या कर लेते है।

·         New York में बिना emergency के कार का हॉर्न बजाना गैरकानूनी है।

·         यदि आप न्यूयॉर्क में कोई सिंगल बेडरूम वाला कमरा किराए पर लेते है तो आपको प्रति महीना 3,400 डॉलर तक का किराया भरना होगा। 3400 डॉलर लगभग 2 लाख भारतीय रूपए के बराबर हैं।

·         28 नवंबर 2012 का दिन न्यूयॉर्क में सबसे शांत दिन माना जाता है क्योंकि इस दिन एक भी अपराध की वारदात नहीं हुई थी। इस दिन बुद्धवार था।

·         न्यूयॉर्क शहर में लगभग 1600 pizza restaurants हैं।

·         न्यूयॉर्क शहर में 800 से अधिक भाषाएँ बोली जाती हैं।

·         न्यूयॉर्क सिटी लाइब्रेरी 50 मिलियन से अधिक पुस्तकों का घर है। जैसे, यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा पुस्तकालय है और कांग्रेस पुस्तकालय के पीछे संयुक्त राज्य अमेरिका में दूसरा सबसे बड़ा पुस्तकालय है।

·         न्यूयॉर्क शहर के फेडरल रिजर्व बैंक का दुनिया में सबसे बड़ा सोने का भंडारण है।

·         न्यूयॉर्क शहर की सबसे पुरानी इमारत 1642 की है। वाइकॉफ फार्म के नाम से जाना जाने वाला यह घर ब्रुकलिन में स्थित है, जो अब शहर की डच विरासत को समर्पित एक संग्रहालय है।

·         न्यूयॉर्क शहर में 8 मिलियन से अधिक लोग रहते हैं।

·         स्टैचू ऑफ़ लिबर्टी अमेरिका का एक चमकदार प्रतीक हो सकता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह मूल रूप से फ्रांस द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका को उपहार में दिया गया था? यह उपहार 1886 में अमेरिका के शताब्दी समारोह के लिए दिया गया था। फिर इसे 200 से अधिक टुकड़ों में 350 टुकड़ों के रूप में भेज दिया गया और इसे इकट्ठा करने में चार महीने से अधिक समय लगा।





Post a Comment

0 Comments