GOOGLE का FULL FORM :

GLOBAL ORGANIZATION OF ORIENTED GROUP LANGUAGE OF EARTH

Google क्या है.आज से 15 से 20 साल पीछे चले जाएँ तो तब Internet तो था लेकिन तब information की काफी कमी थी Information लोगों के पास था लेकिन वो net में इतना नहीं था. आज जैसे आप भी बहुत कुछ net में ढूंडते तो, वैसे ही 10 से 15 साल पहले लोग किताबों में, या फिर किसी से पूछ के जानकारी हासिल करते थे

लेकिन लोगों से पूछ के जानकारी हासिल करना बोहत ही बड़ी समस्या थी उस दोर में, इसके साथ तब कुछ website भी थी लेकिन कोनसी website में कोनसी जानकारी सही है, या जल्दी से कोई जानकारी मिल जाए जैसी बोहत सी समसया थी

गूगल क्या है?

गूगल की शुरुआत 1996 में एक रिसर्च परियोजना के दौरान लैरी पेज तथा सर्गेई ब्रिन ने की। उस वक्त लैरी और सर्गी स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय, कैलिफ़ोर्निया में पीएचडी के छात्र थे। उस समय, पारम्परिक सर्च इंजन सुझाव (रिजल्ट) की वरीयता वेब-पेज पर सर्च-टर्म की गणना से तय करते थे, जब कि लैरी और सर्गेई के अनुसार एक अच्छा सर्च सिस्टम वह होगा जो वेबपेजों के ताल्लुक का विश्लेषण करे। इस नये तकनीक को उन्होंने पेजरैंक (PageRank) का नाम दिया। इस तकनीक में किसी वेबसाइट की प्रासंगिकता/योग्यता का अनुमान, वेबपेजों की गिनती, तथा उन पेजों की प्रतिष्ठा, जो आरम्भिक वेबसाइट को लिंक करते हैं के आधार पर लगाया जाता है।



पेज और ब्रिन ने शुरुआत में अपने सर्च इंजन का नाम “बैकरब” रखा था, क्योंकि यह सर्च इंजन पिछली कड़ियाँ (backlinks) के आधार पर किसी साइट की वरीयता तय करता था।

पेज और ब्रिन ने अपने सर्च इंजन का नाम गूगल (Google) रखा। गूगल अंग्रेज़ी के शब्द गूगोल की गलत वर्तनी है, जिसका मतलब है− वह नंबर जिसमें एक के बाद सौ शून्य हों। नाम “गूगल” इस बात को दर्शाता है कि कम्पनी का सर्च इंजन लोगों के लिए जानकारी बड़ी मात्रा में उपलब्ध करने के लिए कार्यरत है। अपने शुरुआती दिनों में गूगल स्टैनफौर्ड विश्वविद्यालय की वेबसाइट के अधीन google.stanford.edu नामक डोमेन से चला। गूगल के लिए उसका डोमेन नाम 15 सितंबर 1997 को पंजीकृत हुआ। सितम्बर 4, 1998 को इसे एक निजी-आयोजित कम्पनी में निगमित किया गया। कम्पनी का पहला कार्यालय सुसान वोज्सिकि (उनकी दोस्त) के गराज मेंलो पार्ककैलिफोर्निया में स्थापित हुआ। क्रेग सिल्वरस्टीन व एक साथी पीएचडी छात्र कम्पनी के पहले कर्मचारी बनें।

आरम्भिक सार्वजनिक सेवाएँ:

गूगल के निगमन से पहले ही एंडी बेख़्टोल्शीम, सन माइक्रोसिस्टम्स के सहसंस्थापक, ने अगस्त 1998 में गूगल को एक लाख़ डॉलर की वित्तीय सहायता दी। 1999 के शुरुआत में जब वे स्नातक के छात्र थे, ब्रिन और पेज को लगा कि वे सर्च इंजन पर काफ़ी समय व्यतीत कर रहे हैं और पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, इस कारण उन्होंने इसे बेचने का निर्णय लिया और एक्साइट कम्पनी के सीईओ जॉर्ज बेल को दस लाख़ में बेचने का प्रस्ताव रखा, उन्होंने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया और बाद में अपने इस फैसले के लिए विनोद खोसला की आलोचना की। जबकि खोसला ने 750,000 डॉलर में कम्पनी खरीदने की ब्रिन और पेज से बात भी कर ली थी। तब खोसला एक्साइट के उद्यम पूँजीपति थे। 7 जून 1999 को कम्पनी में 250 लाख़ डॉलर लगाने की घोषणा की गयी, यह घोषणा प्रमुख निवेशकों के सहित उद्यम पूंजी कम्पनी क्लीनर पर्किन्स कौफ़ील्ड एन्ड बायर्स तथा सीकोइया कैपीटल के तरफ़ से की गयी।

गूगल की आरम्भिक सार्वजनिक सेवाएँ (IPO) पाँच साल बाद 19 अगस्त 2004 से चालु हुई। कम्पनी ने अपने 1,96,05,052 शेयरों का दाम 85 डॉलर प्रति शेयर रखा। शेयरों को बेचने के लिए एक अनूठे ऑनलाइन निलामी फ़ॉर्मेट का इस्तेमाल किया गया। इसके लिए मॉर्गन स्टेनली और क्रेडिट सुइस, जो कि इस निलामी के बीमाकर्ता थे, द्वारा बनाये गये एक प्रणाली का उपयोग किया गया। 1.67 अरब डॉलर की बिक्री ने गूगल को बाज़ार में 23 अरब डॉलर से अधिक की राशि से बाजार पूंजीकरण किया। 2,710 लाख शेयरों का विशाल बहुमत गूगल के नियंत्रण में रहा और काफी गूगल कर्मचारी शीघ्र ही कागज़ी लखपति बन गये। याहू! (Yahoo!), गूगल का प्रतिद्वंद्वी, को भी बड़ा फ़ायदा हुआ, क्योंकि उस समय याहू! के पास गूगल के 84 लाख शेयरों का स्वामित्व था।

सर्च इंजन:


एक वेब खोज इंजन, कम्पनी की सबसे लोकप्रिय सेवा है। नवम्बर 2009 में कॉमस्कोर (comScore) द्वारा प्रकाशित एक शोध के अनुसार, गूगल संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के बाजार में प्रमुख खोज इंजन है, जिसकी बाज़ार में 65.6% की हिस्सेदारी है। गूगल अरबों वेब पृष्ठों को अनुक्रमित करता है, ताकि उपयोगकर्ता, खोजशब्दों और प्रचालकों (ऑपरेटरों) के प्रयोग के माध्यम से सही जानकारी की खोज कर सके। इसकी लोकप्रियता के बावजूद, गूगल सर्च को कई संगठनों से आलोचना मिली है। 2003 में, न्यूयॉर्क टाइम्स ने गूगल अनुक्रमण के बारे में शिकायत की, उसने अपने साइट के सामग्री की गूगल कैशिंग को उस सामग्री पर लागू उनके कॉपीराइट का उल्लंघन बताया। इस मामले में नेवादा के संयुक्त राज्य जिला न्यायालय ने फील्ड बनाम गूगल और पार्कर बनाम गूगल का फैसला गूगल के पक्ष में सुनाया।

गूगल के संस्थापक – किसके shares ज्यादा हैं?

अब चलिए जानते हैं की Google company में किसके पास कितना share है इस Company की, वैसे Google का Share बहुत से लोगों के पास है लेकिन मैं बस तिन खास लोगों के नाम बताऊंगा जिनके पर shares की तादाद सबसे ज्यादा है, 


1. Larry Page – 27.4%
2. Sergey Brin – 26.9%
3. Eric Schmidt – 5.5%

गूगलप्लेक्स :

कैलिफ़ोर्निया के माउंटेन व्यू, कैलिफोर्निया में स्थित गूगल के मुख्यालय को गूगलप्लेक्स के नाम से सम्बोधित किया जाता है, जो कि संख्या गूगलप्लेक्स के अंग्रेज़ी शब्द गूगलप्लेक्स और शब्द complex, मुख्यालय खुद में ही इमारतों का एक कॉम्प्लेक्स है पर किया गया एक तर्क है। लॉबी को एक पियानो, लावा लैंपों, पुराने सर्वर के समूहों और दीवार पर खोज प्रश्नों के एक प्रक्षेपण से सजाया गया है। 

2006 में, गूगल ने अपना विस्थापन न्यू यॉर्क सिटी में 311,000 वर्ग फ़िट (28,900 वर्ग मीटर) के कार्यालय प्रसार में, 111 एट्थ अवेन्यु मैनहट्टन में किया। यह कार्यालय विशेष रूप से गूगल के लिए डिज़ाइन तथा तैयार किया गया, जो अब गूगल की सबसे बड़ी विज्ञापन बिक्री टीम का ठिकाना है जो गूगल के लिए बड़ी भागीदारी हासिल करने में सहायक रही है। सन् 2003 में, गूगल ने न्यू यॉर्क सिटी के कार्यालय में एक अभियांत्रिकी क्रमचारीवर्ग जोड़ा, जो 100 से अधिक अभियांत्रिकी परियोजनाओं, जैसे कि गूगल मैप्स, गूगल स्प्रेडशीट्स और अन्य के लिए विख्यात है। यह अनुमान है कि इस कार्यालय का कुल किराया गूगल को 10 मिलियन डॉलर प्रति वर्ष लगता है और इस कार्यालय की कार्यात्मकता और डिज़ाइन गूगल के माउंटेन व्यू मुख्यालय के, टेबल फुटबाल, एयर हॉकी और पिंग-पाँग की मेज, साथ-ही-साथ वीडियोगेम स्थल सहित समान है।

गूगल अपनी कमाई कैसे करती है ?


Google अपने अधिकतर services के लिए आपको charge नहीं करता है. वो चाहे तो Gmail हो, Video Service जैसे की YouTube हो, या फिर Google Search हो. यहाँ पर इन servies को इस्तमाल करने के लिए आपको एक भी रुपयों का भुक्तान नहीं करना पड़ता है।  अब सवाल उठता है की जब गूगल हमें इतने सभी free service उपलब्ध करवाता है तब फिर ये अपनी कमाई करता कैसे है ?

सोचने वाली बात ये है की इतनी सारी अनगिनत सेवाएं देने के बावजूद भी गूगल कमाई करने में नंबर 1 कैसे है?

इसका सबसे सठिक जवाब है Advertisement से। 

Google ने अपने एक report में ये साफ़ तोर से दर्शाया है की इनकी Income की 96% से भी ज्यादा कमाई केवल Advertisement से ही होती है। 

आपको Google या Google में दिखने वाली जितनी भी websites या blogs पर जो भी ads दिखाई पड़ते हैं उनमें करीब 70% ads गूगल के द्वारा ही तैयार किये गए होते हैं।  चूँकि Google एक बहुत ही बड़ा Search Engine है इसलिए इसमें करीब 1 Billion result ढूंढे जाते हैं।  इससे आप Google के traffic के बारे में सोच सकते हैं। 

तो इसका जवाब है इसकी कमाई का जरिया भी आप ही हैं।  जी हाँ “आप” वो कैसे चलिए मैं आपको समझाता हूँ।  गूगल एक बहुत advertising कंपनी है और इसके सबसे बड़े प्रोडक्ट आप ही हैं।  इसकी 96% जो कमाई होती है वो advertisement यानि विज्ञापन के माध्यम से ही होता है।  हर दिन गूगल सर्च क्वेरीज के रूप में 1 billion रिजल्ट पूरी दुनिया के लोगों को दिखाता है. इसके साथ ही ये कई billion विज्ञापन भी साथ में लोगों को दिखाता है. का राज़ इनके काम करने के scale में छुपा हुआ है। 

इसमें ये आपके सबसे online गतिविधियों को track कर रहा होता है।  इसलिए ये आपको वो सभी ads दिखता है जिनकी search आप पूर्व कभी किये हुए होते हैं।  इसलिय ज्यादा chances हैं की आप इन्हें ads को click कर उन चीज़ों को खरीदें. ये consumers के interest के अनुसार ही ads शो करता है। 

ऐसे में सभी लोग जो की Google Services का इस्तमाल करते हैं वो एक तरह से इसके products बन जाते हैं।  जिन्हें की ये दुसरे companies की selling करने में मददगार साबित होती है।  इसलिए ज्यादातर compaines google ads का ही अपने products के promotion के लिए इस्तमाल करते हैं। 

गूगल भारत में किस तरह पॉपुलर हुआ?

Google भारत में इतना ज्यादा popular होने के पीछे का मुख्य कारण है जिओ. जी आपने बिलकुल ही सही पढ़ा है।  जब से JIO ने market में Free Internet Data प्रदान किया और बाद में भी काफी कम rates में internet प्रदान कर रहा है, इसलिए अब लोगों को internet browse करने के लिए की YouTube पर video देखने से पहले ज्यादा सोचना नहीं पड़ता है. वो बेझिझक इसका इस्तमाल कर सकते हैं। 

एक समय ऐसा भी था जब हमे कोई भी Internet के कार्य करने के लिए Internet Cafe के ऊपर निर्भर होना पड़ता था. जो की हमसे अपने मन चाहे पैसे वसूलते थे. लेकिन अब समय बदल चूका है अब हमे कहीं जाने की जरुरत ही नहीं पड़ती है Internet इस्तमाल करने के लिए. अब आसानी से सभी कोई Google का इस्तमाल अपने जरूरत के सभी चीज़ों के लिए कर रहा है 

Google के कुछ और Products

Search – इसका इस्तिमाल हर कोई इन्टरनेट यूजर करता है. इसके इस्तमाल से आप Google में कोई भी चीज़ के विषय में खोज सकते हैं। 

Android – यह दुनिया के सबसे ज्यादा इस्तिमाल होने वाला मोबाइल OS है. आपको हर एक दुश्रे के हात में यह देखने को मिलेगा। 

Chrome Browser – एक ऐसा browser जो की fast, simple और secure browser हो सभी devices के लिए। 

Blogger – अपन खुद का BLOG बना सकते हो. ये बिलकुल ही free service होती है जहाँ पर आप अपने thoughts लोगों तक पहुंचा सकते हैं। 

ChromeOS – Laptop और Computer के लिए Operating System। 

Gmail – electronic e-mail सेवा. इससे आप अपने संदेश को e-format में भेज सकते हैं। 

Chromecast – इससे आसानी से आप Stream कर सकते हैं movies, music और बहुत कुछ आपके phone से आपके TV पर। 

Google+ – एक social website गूगल के द्वारा बनाया गया था, लेकिन इसे google बंद करवा दिया है। 

Google Pay – Google Pay अब सबसे आसान तरीका है अपने पैसों को कहीं भेजने के लिए। 

Books -जिसमे आपको पढने के लिए बोहत सारी किताबे मिलेंगी वो भी e format में। 

Calendar -जिसमे आप दिन बहर क्या क्या करना चाहते हो, किसी के साथ meeting करना ये सब डिटेल आप यहाँ पे स्टोर कर सकते हो.अपने दोस्त के साथ Event भी Share कर सकते हो। 

Contacts – आपके family और friends के addresses और numbers, को एक साथ रखने के लिए. इन्हें आप synchronize भी कर सकते हैं किसी भी device में। 

Docs – Microsoft Office Document को Online खोलने के लिए ये इस्तेमाल होता है जैसे Word, xl, txt। 

Google Drive – जहाँ अपने Data रख सकते हो और जब चाहो तब Data को Download कर सकते हो। 

Earth – इसके जरिये आप पूरी दुनिया की शेर कर सकते हो घर बैठे। 

Image – जिसमे आप कोई भी तस्वीर को Search कर सकते हो। 

Keep – इसमें आप अपने विचारों को notes, lists और voice memos के तरह रख सकते हैं और उन्हें कहीं से भी access कर सकते हैं। 

Maps – ये एक एसा App है जिसमे आप कोई जगह को बड़ी आसानी से Search कर सकते हो और जाने के लिए रास्ता भी ढूंड सकते हो। 

Google Ads – Advertise करें ऐसे लोगों को जो की आपके products को search कर रहे हों। 

AdSense – अपने contents को Monetize करें ads से जिससे आपको उसकी सही कीमत मिल सके। 

Analytics – इससे आप customer की insights को देख सकते हैं, जिससे आप अपनी strategy बना सकें। 

Google My Business – अपने business info को लोगों के सामने लायें Google Search और Maps में। 

Google Wifi – एक fast signal जो की आपके पुरे घर में signal पहुंचाए। 

Google Now – जिसमे आप कोई भी Information को आसानी से Search कर सकते हो जैसे Google में करते हो,और ये वही Information देता है जिसके बारे में आप Search करते हो। 

Google Patents – इसमें अप लाखो Patents Search कर सकते हो। 

Google Photos – ये Online जगह है जहाँ आप photos, Videos रख सकते हो. जब चाहो तब download कर सकते हो। 

Google Allo – एक smart messaging app जो की आपकी मदद करता है ज्यादा कहने के लिए और ज्यादा करने के लिए। 

Google Duo – एक smart video calling app जिससे आप high-quality video calling कर सकें Android और iOS platform में। 

Google Translator – जिसमे आप करीबन 100 language को Translate कर सकते हो। 

Wear OS – ऐसा OS जो की आपके प्रत्येक minuter को track करे जिससे आप ज्यादा fit रहो, stay connected, stay ahead। 

YouTube – ये Video Sharing Site है, इस में जो विडियो Search करोगे वो यहाँ पे आपको जरुर मिलेगा। 

यदि आपके मन में इस article को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होनी चाहिए तब इसके लिए आप नीच comments लिख सकते हैं