बेताल पच्चीसी (संस्कृत:बेतालपञ्चविंशतिका) पच्चीस कथाओं से युक्त एक ग्रन्थ
है। इसके रचयिता बेतालभट्ट बताये जाते हैं जो न्याय के लिये प्रसिद्ध
राजा विक्रम के नौ रत्नों में से एक थे। ये कथायें राजा विक्रम की न्याय-शक्ति का बोध
कराती हैं। बेताल प्रतिदिन एक कहानी सुनाता है और अन्त में राजा से ऐसा प्रश्न कर देता
है कि राजा को उसका उत्तर देना ही पड़ता है। उसने शर्त लगा रखी है कि अगर राजा बोलेगा
तो वह उससे रूठकर फिर से पेड़ पर जा लटकेगा। लेकिन यह जानते हुए भी सवाल सामने आने
पर राजा से चुप नहीं रहा जाता।
हिंदी साहित्य मार्गदर्शन के माध्यम से
हम बैताल पचीसी की सभी कहानियों को प्रकाशित करेंगे।
प्रारम्भ की कहानी बहुत पुरानी बात है। धारा नगरी में गंधर्वसेन नाम का एक राजा राज करते थे। उसके चार रानियाँ थीं। उनके छ: लड़के थे जो सब-के-सब बड़े ही चतुर और बलवान थे। संयोग से एक दिन राजा की मृत्यु हो गई और उनकी जगह उनका बड़ा बेटा शंख गद्दी पर बैठा। उसने कुछ दिन राज किया, लेकिन छोटे भाई विक्रम ने उसे मार डाला और स्वयं राजा बन बैठा। उसका राज्य दिनोंदिन बढ़ता गया और वह सारे जम्बूद्वीप का राजा बन बैठा। एक दिन उसके मन में आया कि उसे घूमकर सैर करनी चाहिए और जिन देशों के नाम उसने सुने हैं, उन्हें देखना चाहिए। सो वह गद्दी अपने छोटे भाई भर्तृहरि को सौंपकर, योगी बन कर, राज्य से निकल पड़ा।
दोनों में लड़ाई हुई। राजा ने ज़रा-सी देर में देव को पछाड़ दिया। तब देव बोला, “हे राजन्! तुमने मुझे हरा दिया। मैं तुम्हें जीवन-दान देता हूँ।”
इसके बाद देव ने कहा, “राजन्, एक नगर और एक नक्षत्र में तुम तीन आदमी पैदा हुए थे। तुमने राजा के घर में जन्म लिया, दूसरे ने तेली के और तीसरे ने कुम्हार के। तुम यहाँ का राज करते हो, तेली पाताल का राज करता था। कुम्हार ने योग साधकर तेली को मारकर शम्शान में पिशाच बना सिरस के पेड़ से लटका दिया है। अब वह तुम्हें मारने की फिराक में है। उससे सावधान रहना।”
एक दिन की बात है कि शान्तिशील नाम का एक योगी राजा के पास दरबार में आया और उसे एक फल देकर चला गया। राजा को आशंका हुई कि देव ने जिस आदमी को बताया था, कहीं यह वही तो नहीं है! यह सोच उसने फल नहीं खाया, भण्डारी को दे दिया। योगी आता और राजा को एक फल दे जाता।
राजा ने भण्डारी को बुलाकर पीछे के सब फल मँगवाये। तुड़वाने पर सबमें से एक-एक हीरा
निकला। इतने लाल देखकर राजा को बड़ा हर्ष हुआ।
उसने जौहरी को बुलवाकर उनका मूल्य पूछा। जौहरी बोला, “महाराज, ये लाल इतने कीमती
हैं कि इनका मोल करोड़ों रुपयों में भी नहीं आँका जा सकता। एक-एक लाल एक-एक राज्य
के बराबर है।”
इसके
उपरान्त योगी दिन और समय बताकर अपने मठ में चला गया।
Click below link:
सातवीं कहानी -किसका पुण्य बड़ा ?
नवीं कहानी -सर्वश्रेष्ठ वर कौन ?
दसवीं कहानी -सबसे अधिक त्यागी कौन?
ग्यारहवीं कहानी -सबसे अधिक सुकुमार कौन?
बारहवीं कहानी -दीवान की मृत्यु क्यूँ ?
चौदहवीं कहानी -चोर ज़ोर-ज़ोर से क्यों रोया और फिर हँसा?
पन्द्रहवीं कहानी -क्या चोरी की गयी चीज़ पर चोर का अधिकार होता है?
सोलहवीं कहानी -सबसे बड़ा काम किसने किया?
सत्रहवीं कहानी -अधिक साहसी कौन?
अठारहवीं कहानी -विद्या क्यों नष्ट हो गयी?
उन्नीसवीं कहानी -पिण्ड दान का अधिकारी कौन ?
बीसवीं कहानी - मरते समय क्यों हँसा?
इक्कीसवीं कहानी -सबसे ज्यादा प्रेम में अंधा कौन था?
बाईसवीं कहानी -शेर बनाने का अपराध किसने किया?
तेईसवीं कहानी -योगी पहले क्यों रोया, फिर क्यों हँसा?
चौबीसवीं कहानी -माँ-बेटी के बच्चों में क्या रिश्ता हुआ?
0 Comments